Panch-Parmeshwar : Hindi (eBook)
  • Digital List Price: INR 49
  • Offer Price: INR 49
  • ISBN/ASIN: 9788180320620
  • SKU/ASIN: B073HKCMK5
  • Language: Hindi
  • Publisher: GENERAL PRESS

Panch-Parmeshwar : Hindi (eBook)

eBook
Premchand

जुम्मन शेख और अलगू चौधरी में गाढ़ी मित्रता थी। साझे में खेती होती थी। कुछ लेन-देन में भी साझा था। एक को दूसरे पर अटल विश्वास था। जुम्मन जब हज करने गए थे, तब अपना घर अलगू को सौंप गए थे और अलगू जब कभी बाहर जाते तो जुम्मन पर अपना घर छोड़ देते थे। उनमें न खान-पान का व्यवहार था, न धर्म का नाता; केवल विचार मिलते थे। मित्रता का मूल मंत्र भी यही है। इस मित्रता का जन्म उसी समय हुआ, जब दोनों मित्र बालक ही थे; और जुम्मन के पूज्य पिता जुमराती उन्हें शिक्षा प्रदान करते थे। अलगू ने गुरुजी की बहुत सेवा की थी, ख़ूब रकाबियाँ माँजी, ख़ूब प्याले धोए। उनका हुक्का एक क्षण के लिए भी विश्राम न लेने पाता था, क्योंकि प्रत्येक चिलम अलगू को आध घंटे तक किताबों से अलग कर देती थी। अलगू के पिता पुराने विचारों के मनुष्य थे। उन्हें शिक्षा की विद्या की अपेक्षा गुरु की सेवा-शुश्रूषा पर अधिक विश्वास था। वह कहते थे कि विद्या पढ़ने से नहीं आती, जो कुछ होता है, गुरु के आशीर्वाद से। बस गुरुजी की कृपा-दृष्टि चाहिए। अतएव यदि अलगू पर जुमराती शेख के आशीर्वाद अथवा सत्संग का कुछ फल न हुआ, तो यह मानकर संतोष कर लेगा कि विद्योपार्जन में मैंने यथाशक्ति कोई बात उठा नहीं रखी, विद्या उसके भाग्य ही में न थी तो कैसे आती? मगर जुमराती शेख स्वयं आशीर्वाद के कायल न थे। उन्हें अपने सोटे पर अधिक भरोसा था, और उसी सोटे के प्रताप से आज आस-पास के गाँवों में जुम्मन की पूजा होती थी। उनके लिखे हुए रेहननामे या बैनामे पर कचहरी का मुहर्रिर भी कलम न उठा सकता था। हलके का डाकिया, कांस्टेबल और तहसील का चपरासी—सब उनकी कृपा की आकांक्षा रखते थे। अतएव अलगू का मान उनके धन के कारण था, तो जुम्मन शेख अपनी अनमोल विद्या से ही सबके आदरपात्र बने थे।

BEST SELLERS

Burmese Days (eBook)
Burmese Days (eBook) George Orwell Offer Price: USD 0.99

Animal Farm (eBook)
Animal Farm (eBook) George Orwell Offer Price: USD 2.99

Animal Farm (Paperback)
Animal Farm (Paperback) George Orwell Offer Price: INR 245

Animal Farm (Hardcover)
Animal Farm (Hardcover) George Orwell Offer Price: INR 345

1984 (eBook)
1984 (eBook) George Orwell Offer Price: USD 0.99

The Complete Works of Mark Twain (eBook)
The Complete Works of Mark Twain (eBook) Mark Twain Offer Price: USD 0.99

Lady Susan and the Watsons (eBook)
Lady Susan and the Watsons (eBook) Jane Austen Offer Price: INR 99

Moll Flanders (eBook)
Moll Flanders (eBook) Daniel Defoe Offer Price: INR 99

Hamlet (Paperback)
Hamlet (Paperback) William Shakespeare Offer Price: USD 0.99

Metamorphosis (Paperback)
Metamorphosis (Paperback) Franz Kafka Offer Price: USD 2.99

Top